23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

250 दिन की शूटिंग, 3 साल की मेहनत! बॉलीवुड की इस फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, जानिए क्या है इसमें खास

Movies: अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 'कंतारा: चैप्टर 1' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। तो आइए जाने कि मेकर्स ने इस फिल्म के बीटीएस वीडियो जारी कर क्या बताया…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 23 Jul 2025, 4:49 PM IST

250 दिन की शूटिंग, 3 साल की मेहनत! बॉलीवुड की इस फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, जानिए क्या है इसमें खास

(फोटो सोर्स: कंतारा: चैप्टर 1 के X द्वारा)

Movies: केजीएफ, सलार और कंतारा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले होम्बले फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' को अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर मेकर्स ने एक खास बीटीएस वीडियो जारी किया है। जो इस सिनेमाई सफर की मेहनत और भव्यता को दर्शाता है। बता दें कि करीब 250 दिनों की शूटिंग और 3 साल की तैयारी के बाद ये फिल्म अब पूरी होने के कगार पर पहुची है। इस फिल्म मेकिंग वीडियो में हजारों लोगों की मेहनत और एकजुटता की झलक देखने को मिलेगी, जो फैंस के लिए खास होने वाली है।

बॉलीवुड की इस फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, जानिए क्या है इसमें खास

इस वीडियो में निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की कहानी कहने की गहराई और उनके निर्देशन की नायाब सीन दिखाई दे रही है। इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के रैप-अप की जानकारी को साझा करते हुए लिखा कि, “#KantaraChapter1 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जर्नी है। ये हमारी परंपराओं से जुड़ी कहानी है जिसे हमने पूरी ईमानदारी और जुनून के पिरोया है' और फिर उन्होंने फिल्म की मेकिंग का सीन भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर ने बताया कि 'कंतारा: चैप्टर 1' का स्केल और टीम अब तक किए गए सभी प्रोजेक्ट्स से बड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव अभूतपूर्व रहा है और बड़ी टीम, लंबा शूटिंग शेड्यूल और तकनीकी रूप से बड़े स्तर का काम था और ये सब इसे सबसे खास फिल्म बनाते हैं।'

250 दिन की शूटिंग, 3 साल की मेहनत

हालांकि इस फिल्म के पीछे एक मजबूत क्रिएटिव टीम भी रही है जिसमें शामिल हैं, बी. अजनिश लोकनाथ (म्यूजिक डायरेक्टर) अरविंद कश्यप (सिनेमैटोग्राफर) विनीश बंगलान (प्रोडक्शन डिजाइनर) है। दरअसल इन सभी की मेहनत ने इस फिल्म के विजुअल और इमोशनल लेवल पर बेहद खास बनाया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है और ये विभिन्न भाषा जैसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इससे ये फिल्म न सिर्फ पूरे देश बल्कि दुनिया भर में अलग-अलग भाषाओं के फैंस तक पहुंचेगी और साथ ही भारत की गहरी सांस्कृतिक जड़ों को भी दिखाएगी। फैंस अब बेसब्री से 'कंतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।