12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhumi Pednekar Birthday: 35 साल की भूमि पेडनेकर की अदाएं कर देंगी आपको दीवाना, फोटोज हो रही वायरल

Bhumi Pednekar Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आइए एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर नजर डालते हैं, साथ ही उनके एक्टिंग करियर से जुड़े दिलचस्प बातें जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 18, 2024

bhumi pednekar

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही क्योंकि एक्ट्रेस आज यानी 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

bhumi pednekar birthday

भूमि पेडनेकर के बर्थडे के मौके पर आप यहां उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें देख सकते हैं, जिनमें उनकी अदाएं और लुक्स आपका दिल जीत लेंगी।

bhumi pednekar photos

भूमि पेडनेकर ने न सिर्फ अपनी सुंदरता से बल्कि दमदार एक्टिंग से भी लाखों लोगों के दिल जीते हैं। भूमि ने 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें भूमि के साथ आयुष्मान खुराना थे।

bhumi pednekar age

अपनी पहली फिल्म में भूमि ने एक ज्यादा वजन वाली शादीशुदा महिला का रोल निभाया था। इसके लिए भूमि ने 12 किलो वजन बढ़ाया भी था। हालांकि, फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने 30 किलो से ज्यादा अपना वजन घटा लिया था, जिसके बाद फैंस उन्हें देखकर शॉक्ड हो गए थे।

bhumi pednekar instagram

भूमि पेडनेकर ने पहली हिट फिल्म देने के बाद कई बड़ी-बड़ी फिल्में की। इनमें 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'पति पत्नी और वो', 'सांड की आंख' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

bhumi pednekar videos

इतना ही नहीं, भूमि पेडनेकर को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद 'बधाई दो' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिल चुका है, जबकि 'बाला' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड मिला है।