8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर के 5 बेहतरीन गानें, जिसमें अभिनेता ने अपने डांस मूव्स से जीते लाखों लोगों के दिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें शाहिद अपने अभिनय कौशल के अलावा शानदार डांस मूव्स से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। चलिए आज शाहिद के ऐसे ही 5 गानों के बारे में जानें, जिसे उन्होंने अपने डांस मूव्स से अधिक आकर्षक बनाया है।

2 min read
Google source verification
untitled_design_3.jpg

शाहिद कपूर ने इन गानों में दिखाए अपने जबरदस्त डांस मूव्स

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसमें शाहिद अपने अभिनय कौशल के अलावा शानदार डांस मूव्स से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। चलिए आज शाहिद के ऐसे ही 5 गानों के बारे में जानें, जिसे उन्होंने अपने डांस मूव्स से अधिक आकर्षक बनाया है।

शाम शानदार
फिल्म 'शानदार' में शाहिद के साथ आलिया भट्ट ने काम किया है। इस फिल्म का एक लोकप्रिय गाना है 'शाम शानदार'। इस गाने में शाहिद और आलिया ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि लोग भी इसे देखने के बाद थिरकने लगते हैं। यह गाना शाम की पार्टी में बजाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

बिस्मिल
'हैदर' फिल्म का यह गाना बहुत ही अच्छा है। इस गाने में शाहिद का प्रदर्शन देखने लायक है। गाने की बेहतरीन रचना में शाहिद ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस गाने में अपने किरदार की आंतिरक उथल-पुथल और संघर्षों को बखूबी दर्शाने की कोशिश की है।

गंदी बात
फिल्म 'आर…राजकुमार' का गाना 'गंदी बात' बहुत ही मशहूर है। इस गाने को शाहिद ने अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से और आकर्षक बनाया है। इसमें शाहिद के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा भी हैं। इस तिकड़ी ने अपने डांस मूव्स से इस गाने में वाकई जान डाल दी है।

धतिंग नाच
फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' भले ही लोगों को उतनी पसंद नहीं आई थी, लेकिन इसका 'धतिंग नाच' गाना दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें शाहिद ने नरगिस फाखरी के साथ ठुमके लगाए हैं। यह गाना हाई-एनर्जी और तेज गति वाला है। ऐसे में इसके डांस में शाहिद और नरगिस, दोनों बखूबी खरे उतरे हैं।

मौजा ही मौजा
शाहिद और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में कई बेहतरीन गाने हैं। इन्हीं में से एक गाना है 'मौजा ही मौजा'। इसमें शाहिद और करीना ने जबरदस्त डांस किया है। यह गाना किसी भी खुशी के मौके पर बजाने के लिए बढ़िया है।