3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर की नई पोस्ट, मची खलबली

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 10, 2024

malaika arora new post after breakup

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया नया पोस्ट

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। हालांकि, इस पर दोनों स्टार्स ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिससे खलबली मच गई है। दरअसल, अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्ल गैंग के साथ वैकेशन एन्जॉय करने वाली कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा,'आई लव फ्रांस।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी तस्वीरें हैं। मलाइका हमेशा ही बहुत खूबसूरत लगती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर बोल्ड।'