
sonal chauhan
हिंदी सिनेमा जगत ने एक वक्त ऐसा भी देखा, जब यहां अच्छे घरों की महिलाएं काम करने के लिए राजी नहीं होती थीं। सिनेमा अपने शुरुआती काल में महिला किरदारों के लिए जूझता रहा। उस वक्त पुरुष ही महिलाओं के किरदार निभाते थे। फिर वक्त बदला, तो सिनेमा के प्रति लोगों का नजरिया भी बदला...कोठों पर नाचने-गाने वाली महिलाओं ने हिंदी सिनेमा जगत की ओर रुख किया। इसके बाद देखते ही देखते पूरा नजारा ही बदल गया। सिनेमा और कलाकार प्रतिष्ठित होते चले गए। आज सिनेमा कलाकारों को भगवान की तरह पूजा जाता है। इसकी चकाचौंध इतनी आकर्षक हो गई है कि इसके मोहपाश में सिर्फ अच्छे घर की महिलाएं ही नहीं, बल्कि रॉयल फैमिली की महिलाओं का भी वर्चस्व है। जी हां, देश की ऐसी कई रायल फैमिलीज हैं, जिनके घर की महिलाएं बॉलीवुड में आईं और छा गईं... आइए, जानते हैं ऐसी कुछ रॉयल फैमिलीज से संबंध रखने वाले कलाकरों के बारे में...
रिया और राइमा सेन
ये बंगाली सेन सिस्टर्स त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से हैं। इनकी पेटरनल ग्रेट ग्रैंडमदर बड़ोदा के महाराजा सयाजीराओ गायकवाड़ थर्ड की इकलौती बेटी थीं। रिया और राइमा की दादी इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। ये दोनों बहनें फिल्मों में अपना कॅरियर बनाया, क्योंकि मां मुनमुन सेन बंगला और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी एक नहीं, दो रॉयल .....से बिलॉन्ग करती हैं। वे मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की .....हैं, जो असम के गवर्नर भी रह चुके हैं। वहीं अदिति के नाना राजा जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा रहे हैं। अदिति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूमि है, जिसमें वो संजय दत्त की बेटी का किरदार निभा रही हैं। अदिति एक ग्लैमरस अभिनेत्री मानी जाती हैं।
सोनल चौहान
फिल्म जन्नत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली सोनल उत्तरप्रदेश के मैनपुरी की ट्रेडिशनल राजपूत रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। सोनल के पापा पुलिस इंस्पेक्टर हैं, जो रॉयल चौहान फैमिली से हैं। सोनल को बॉलीवुड में वैसी कामयाबी नहीं मिली, जैसी उप्न्होंने उम्मीद की थी।
सैफ अली खान
सैफ अली खान सिर्फ बॉलीवुड के ही नवाब नहीं, बल्कि पटौदी के भी नवाब हैं। सैफ के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी की मौत के बाद नवाब का टाइटल सैफ को ट्रेडिशनल सेरिमनी में दिया जा चुका है। सैफ को अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलने का शौक था, लेकिन ग्लैमर के चकाचौंध ने उन्हें बॉलीवुड का नवाब ना दिया। उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं।
भाग्यश्री
फिल्म मैंने प्यार किया की सुमन असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली की रॉयल फैमिली से हैं। इनके पापा विजयसिंहराव माधवराव पटवर्धन, सांगली के राजा हुआ करते थे। भाग्यश्री को फिल्मों से लगाव नहीं था, लेकिन राजश्री की जिद के आगे उनके माता-पिता को भाग्यश्री को बॉलीवुड में आने की इजाजत मिली। पहली फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन उसके बाद उन्हें वैसी कामयाबी नहीं मिली।
किरन राव
डायरेक्टर और आमिर खान की वाइफ किरन जे रामेश्वर राव की रॉयल फैमिली से हैं, जो वानापर्थी के राजा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को नहीं पता, लेकिन अदिति राव हैदरी जो वानापर्थी की रॉयल फैमिली से बिलॉंग करती हैं वे किरन की कजिन हैं।
Updated on:
18 Sep 2017, 5:35 PM IST
Published on:
18 Sep 2017, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.