2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदेश श्रीवास्तव के बेटे पर आरोप, पीड़ित का बयान -कमरे में बंद कर मुझे बुरी तरह पीटा…

कमरे में बंद कर म्यूजिक डायरेक्टर के साथ आदेश श्रीवास्तव के बेटे ने की मारपीट, अब पुलिस हिरासत में

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 16, 2018

aadesh shrivastava son avitesh shrivastava police case fir

aadesh shrivastava son avitesh shrivastava police case fir

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। खबरों के मुताबिक अवितेश ने एक म्यूजिक डायरेक्टर को बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की।

अब डायरेक्टर ने अवितेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और केस दर्ज करवाया। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में अवितेश के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बातचीत के दौरान पता चला कि अवितेश ने म्यूजिक डायरेक्टर आनंद त्रिपाठी को स्टूडियो के अंदर बंद कर दिया और इसके बाद वो पुलिस की मदद से बाहर आए है।

इस बारे में आनंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अवितेश से एक स्टूडियो किराए पर लिया था और इसके लिए वो अवितेश को 1 लाख रुपए प्रति महीना देते थे। साथ ही उन्होंने चार लाख का डिपॉजिट भी जमा करवाया था लेकिन आनंद ने ये स्टूडियो मार्च में खाली कर दिया था। इसके बाद अवितेश लगातार उनसे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए 12 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

इसके बाद अवितेश ने गुरुवार को स्टूडियो में आनंद त्रिपाठी को समझौते के लिए बुलाया और इसके बाद अवितेश ने आनंद के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही अवितेश ने उन्हें स्टूडियो में भी बंद कर दिया था। आनंद की शिकायत पर अवितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Story Loader