
Ira Khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir khan) की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान इरा ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर फैंस से पूछा कि आप क्वारेंटाइन में क्या कर रहे हैं।
इसके जवाब में एक यूजर ने जवाब दिया कि वो एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को डेट करना चाहता है। इस पर इरा ने जवाब देते हुए कहा कि सान्या को डेट करने वाली लाइन में मैं भी हूं। बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इममें उन्होंने आमिर की बेटी बबीता फोगट का किरदार निभाया था।
बता दें कि इरा खान, आमिर और रीना दत्ता की छोटी बेटी हैं। इरा को एक्टिंग का शौक नहीं है। वे एक प्ले डायरेक्टर हैं। पिछले साल उन्होंने 'यूरीपाइड्स मीडिया' नाम का प्ले डायरेक्ट किया था। उनके उस प्ले को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Updated on:
28 Mar 2020 01:33 pm
Published on:
28 Mar 2020 01:33 pm
