2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान को थी शराब की लत, एक बारी में पूरी बोतल कर देते थे खत्म, एक्टर ने बयां किया किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुृलकर बात करते रहे हैं। उन्होंने अब अपनी शराब की लत को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही बताया है कि उन्होंने क्यों ड्रिंक करना छोड़ दिया।

3 min read
Google source verification
aamir khan

हिंदी सिनेमा के ऑल टाइम फेवरेट एक्टर आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। 14 मार्च 1965 को मुबंई में जन्मे आमिर आज 55 साल के हो गए हैं और ये भी दिलचस्प बात है कि उन्होंने अपनी उम्र के 35 साल बॉलीवुड को डेडिकेट कर दिए। आमिर के पिता ताहिर हुसैन अपने समय में फिल्म निर्माता हुआ करते थे, जबकि चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता होने के साथ निर्देशक भी थे। फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से आमिर खान भी नेचुरली फिल्मों में दिलचस्पी लेने लगे। यही वजह है कि आमिर ने अपनी 54 साल की उम्र में 35 साल बॉलीवुड के नाम कर दिए हैं। पिछले तीन दशक से आमिर देशवासियों को एंटरटेन कर रहे हैं। पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से लेकर उन्होंने 'लगान', 'गुलाम', 'सरफरोश' 'गजनी', 'पीके', 'राजा हिंदुस्तानी', 'तलाश' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।

भारत सरकार ने आमिर के फिल्म इंडस्ट्री को दिए इस योगदान के लिए साल 2003 में पद्म श्री और 2010 में पद्मा भूषण से सम्मानित किया था। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा की बॉलीवुड एक्टर आमिर खान शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वो हमेशा से ही शराब से दूर थे। आमिर खान की मानें तो पहले वो खास मौके पर शराब पी लिया करते थे और अब उन्होंने इसे पूरी तरह छोड़ दिया है। आमिर ने स्टार प्लस के शो सत्यमेव जयते में शराब पर एक पूरा एपिसोड भी होस्ट किया था।

हाल ही में अब आमिर खान ने अपनी शराब की लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान आमिर खान ने अपनी शराब की लत को लेकर बड़ी बात कही। साथ ही बताया है कि उन्होंने इसको कैसे छोड़ा। दिग्गज अभिनेता ने बताया है कि जब वह ड्रिंक करते थे तो एक बार में पूरी बोतल खत्म किए बिना नहीं उठते थे। फिर एक समय आया जब आमिर खान को इस तरह से ड्रिंक करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला कर लिया। आमिर खान ने कहा, 'मैं आपको खुशखबरी देना चाहता हूं। मैं कभी-कभी पीता था, लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी शराब को नहीं छूने का फैसला किया है। कुछ लोग दो पेग लेते हैं और उनका हो जाता है। लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं था जो रोजाना शराब पीते थे। मैं खास मौकों पर पीता था, लेकिन जब भी मैं पीने के लिए बैठता था तो मैं एक पूरी बोतल खत्म कर देता। मुझे लगा कि यह ठीक नहीं है।'

यह भी पढ़ें- मुस्लिम नहीं हो तो क्या हुआ, नमाज तो पढ़नी चाहिए’: पल्लवी जोशी ने बताया वो अनुभव जो कश्मीर में शिकारा पर हुआ था

आमिर खान ने आगे कहा कि जब आपके अंदर किसी चीज को लेकर नफरत भरी होती है तो आप कई चीजें कहते हो, जिसका आपको बाद में अहसास होता है कि नहीं कहना चाहिए था। लगता है कि मैं ऐसा कैसे कह सकता हूं या कर सकता हूं। अभी तक वैसे मेरे साथ ऐसा कुछ मेजर हुआ नहीं है, लेकिन शराब पीने के बाद इंसान अपने कन्ट्रोल में नहीं होता। वह मुझे अहसास ठीक नहीं लगा. हर उस चीज से दूर रहना चाहिए जो आपको कन्ट्रोल करती हो। मुझे लगता है कि मैं शराब को कन्ट्रोल नहीं कर सकता। शराब मुझे कन्ट्रोल करती है, ऐसे में मैंने सोचा कि इसे त्याग दूं।

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि यह 11 अगस्त को रिलीज होगी। आमिर खान इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। लॉकडाउन और कोरोनावायरस के कारण यह फिल्म रिलीज होने से लगातार पोस्टपोन हो रही है।

यह भी पढ़ें-तलाक के बाद सैफ अली खान को सारा और इब्राहिम से मिलने नहीं देती थी अृमता सिंह, इस बात का था शक!

Story Loader