24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput के मौत के 4 साल बाद रिया चक्रवर्ती से बोले Aamir Khan, कहा- आपको गलत समझते क्योंकि…

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती से बातचीत के दौरान बताया कि इस केस में लोग उन्हें गलत क्यों समझते हैं। आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Aug 2024, 12:49 PM IST

aamir khan rhea chakraborty

आमिर खान ने सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती से की बातचीत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल बीत गए हैं। एक्टर के मौत के लिए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले पर काफी विवाद भी हुआ था। अब रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 पर इस मामले को लेकर आमिर खान और रिया के बीच बातचीत हुई है। रिया ने बताया कि वह उस वक्त किन चीजों से गुजर रही थीं। इसके बाद आमिर खान ने उन्हें जवाब देते हुए यह बात बताई कि लोग उन्हें गलत क्यों समझते हैं। आइए पूरे मामले को डिटेल्स में जानते हैं।

रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान से क्या कहा?

रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में आमिर खान बतौर गेस्ट पहुंचे, जहां दोनों की लंबी बातचीत हुई। इस दौरान रिया ने बताया कि सुशांत के निधन के बाद वह लंबे समय तक डिप्रेशन में थीं। उन्होंने कहा, "पॉडकास्ट चैप्टर 2 से मैंने अपनी लाइप का भी नया चैप्टर शुरू किया है। हालांकि, मुझे इसे शुरू करने में समय लगा क्योंकि मैं इस बीच हील हो रही थी। दर्द, एंग्जाइटी, पीटीएसडी सब कुछ झेला। किसी से बात करते-करते मैं दुख में चली जाती थी, लेकिन आज मुझे लगता है कि मेरे पास नई ऊर्जा है। डिप्रेशन आपके दिमाग पर कब्जा कर लेता है, इससे निकलने के बाद मुझे लगता है कि अब सूरज फिर से उग रहा है।"

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ प्यार, बाइक पर बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल

आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती से क्या कहा?

रिया चक्रवर्ती की बात सुनने के बाद आमिर खान कहते हैं कि जो आपके साथ हुआ, उसे वह ट्रैजिडी कहेंगे। एक्टर ने रिया की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उस घटना के बाद जिस से उन्होंने अपनी जिंदगी बदली, धैर्य और ताकत दिखाया, हम सबको इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। आमिर खान आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि लोग आपको इस घटना में गलत समझते हैं क्योंकि उनको गलत चीजें मालूम हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि धीरे-धीरे लोगों को आपका सच पचा चलेगा।"

यह भी पढ़ें: काजोल और अजय की बेटी नीसा देवगन का वीडियो वायरल, लोग बोले- इतना गुस्सा क्यों?

रिया चक्रवर्ती आगे बताती हैं कि जब उनकी लाइफ में चीजें खराब चल रही थी और सब कुछ उनके खिलाफ था तब आमिर खान ने उन्हें रूबरू रोशनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई थी। इससे एक्ट्रेस की लाइफ में बहुत फर्क आया है।