24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ प्यार, बाइक पर बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को फिर प्यार हो गया है। बॉयफ्रेंड संग उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस मुंह छिपाती दिख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 18 Aug 2024, 1:31 PM IST

SUSHANT SINNG RAJPUT RIYA

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की लाइफ में लगता है फिर प्यार की एंट्री हो गई है। खबर है कि एक्ट्रेस बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। हाल ही में रिया और निखिल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रिया निखिल की बाइक पर पीछे बैठी दिख रही हैं।

वायरल वीडियो में मुंह छिपाती दिखीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती और निखिल का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस दौरान रिया और निखिल ने अपने चेहरे पर मास्क भी पहना था, वहीं निखिल ने मास्क के साथ हेलमेट लगाया हुआ था। वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपना चेहरा छिपाते हुए भी नजर आ रही हैं। यह वीडियो मुंबई का है, जब दोनों आउटिंग के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के घर में रहने वाली अदा शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, शेयर किया फ्लैट का सीक्रेट

कौन हैं रिया चक्रवर्ती के बॉयफ्रेंड निखिल कामथ?

निखिल कामथ एक ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्हें भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में गिना जाता है। उनकी 9,000 करोड़ रुपए से ज्यादा नेटवर्थ है। निखिल ने 2019 में अमांडा पूर्वांकरा के साथ शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। अब खबर है कि निखिल और रिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत के 4 साल बाद हुए बड़े खुलासे, इससे समझ जाएंगे क्यों परेशान रहते थे एक्टर…

सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर चुकी हैं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, 2020 में सुशांत के निधन के बाद रिया को मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। रिया को सितंबर 2020 में सुशांत की मौत के संबंध में ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, अक्टूबर 2020 में रिया को जमानत दे दी गई थी।