Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput) के बाद ऐसे कई सवाल खड़े हुए, जिनके जवाब आज तक नहीं मिले। लोग एक्टर के डेथ के बाद तरह-तरह से कयास लगा रहे हैं, लेकिन पूरा सच किसी को नहीं पता। हालांकि, अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) और 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने सुशांत की डेथ जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पता चलता है कि सुशांत को बॉलीवुड की कुछ चीजें काफी परेशान करती थी। इसकी वजह से वह काफी अलग-अलग और परेशान भी रहते थे।