
राज बब्बर के बेटे प्रतीक पाटिल ((सोर्स: x के द्वारा)
Prateik Smita Patil statement On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक पाटिल ने हाल ही में अपनी शादी, रिश्तें और फिल्मी दुनिया की सच्चाइयों को लेकर खुलकर बातचीत की है, जिसमें प्रतीक और उनकी पत्नी प्रिया बनर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्राइवेट लाइफ और बॉलीवुड के शादीशुदा जीवन के कथित दिखावे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतीक पाटिल ने अपने पिता से जुड़ी पुरानी दूरी और 2025 में हुई अपनी शादी के दौरान पिता राज बब्बर को न बुलाने के फैसले पर बात की। प्रतीक ने बताया, "लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता, इंडस्ट्री के कुछ लोग जानते हैं कुछ नहीं और आम जनता तो बस अफवाहों पर विश्वास करती है, लेकिन एक दिन सच सामने आएगा कहीं न कहीं, किसी कहानी या फिल्म में।" इस दौरान उनकी पत्नी प्रिया ने भी इस अनुभव को अपने लिए एक परीक्षा बताया, जो कि उनके रिश्ते को और मजबूत बनाने वाली साबित हुई। प्रिया ने कहा, "शादी से पहले जिंदगी ने हमें कई चुनौतियां दीं और हमने एक-दूसरे को समझने और साथ बने रहने का फैसला किया। हम निंजा की तरह हैं, हर समस्या को साथ मिलकर हल करते हैं।"
इतना ही नहीं, दोनों ने बॉलीवुड की शादियों पर भी तंज कसा और कहा, "90 प्रतिशत शादियां दिखावा होती हैं, और मैं ये भलीभांति जानती हूं क्योंकि मैं अंदर से हूं।" उन्होंने कनाडा में पले-बढ़े होने के नाते भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर बल दिया। उन्होंने पुराने स्टार्स की ट्रोल करते हुए कहा कि शादी को केवल सिरोप और इमेज के लिए न करें, बल्कि अपने करियर पर ध्यान दें, प्रेम की ईमानदारी बनाए रखें।
प्रतीक ने भी इस विषय पर अपनी राय दी और फिजिकल बेवफाई जैसे मुद्दों को 'आउट ऑफ फैशन' बताया। साथ ही उन्होंने कहा, "आजकल धोखा देना, कई पार्टनर रखना कूल नहीं रह गया है। पत्नी और गर्लफ्रेंड वाला रोल अब फैशन में नहीं।" फिलहाल, प्रतीक और प्रिया अपने म्यूजिक वीडियो "इश्क फकीर" का प्रमोशन कर रहे हैं।
दोनों एक ऊर्जा से भरपूर जोड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपनी बातचीत के जरिए समाज और फिल्मी दुनिया के कई पहलुओं पर नए नजरिए को सामने ला रहे हैं। बॉलीवुड फेमिली की चमक-दमक के पीछे भी कई चुनौतियां होती हैं। प्रतीक और प्रिया की जोड़ी ने ये भी साबित किया है कि सच्चा प्यार और समझदारी ही हर रिश्ता को टिकाए रखती है।
Published on:
06 Feb 2026 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
