6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्शन लेना जरूरी हो गया… नसीरुद्दीन शाह ने उठाया ये बड़ा मुद्दा, बोले- मैं भी दोषी पार्टियों में से एक हूं…

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने लोगों के बीच एक और बड़ा मुद्दा उठाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह खुद भी बड़े दोषी हैं।

2 min read
Google source verification
नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने लोगों के बीच एक और बड़ा मुद्दा उठाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह खुद भी बड़े दोषी हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने उठाया बड़ा मुद्दा

Naseeruddin Shah: अपनी बेबाक राय रखने वाले फेमस एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी पर निशाना साधा था और अपने यूनिवर्सिटी से बाहर निकाले जाने पर गुस्सा जाहिर किया था। अब उसी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उन्होंने एक और बड़े मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने दुनिया के सामने खड़े सबसे बड़े खतरे यानी 'क्लाइमेट संकट' को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने खुद को भी इसमें दोषी माना है।

नसीरुद्दीन शाह ने उठाया ये बड़ा मुद्दा (Naseeruddin Shah On Climate Change)

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी शॉर्ट फिल्म 'इट्स ओनली 47°C'की स्क्रीनिंग के दौरान पर्यावरण में आ रहे डरावने बदलावों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है और अगर हम अब भी नहीं जागे, तो प्रकृति को नहीं बल्कि खुद इंसानियत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

नसीरुद्दीन शाह ने क्लाइमेट संकट पर जताई दुख (Naseeruddin Shah News)

नसीरुद्दीन शाह ने बड़े ही सरल शब्दों में अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि वह कोई पर्यावरण विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन जो उन्होंने अपनी आंखों से देखा है, वह डराने वाला है। उन्होंने कहा, "मैंने महीनों तक नीला आसमान नहीं देखा है। ऐसी जगहों पर बर्फ गिर रही है जहां कभी बारिश तक नहीं होती थी, और जहां बारिश हो रही है, वहां लोगों के घर इस पानी को झेलने के लिए तैयार ही नहीं हैं।" उन्होंने बेमौसम बरसात से बर्बाद होती फसलों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब हमारी ही गलतियों का नतीजा है।

क्लाइमेट संकट को लेकर खुद को भी माना गुनहगार

नसीरुद्दीन शाह ने आगे बड़ी ईमानदारी से स्वीकार किया कि पर्यावरण को प्रदूषित करने में वह खुद को भी बराबर का जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी दोषी पार्टियों में से एक हूं, भले ही हम एयर-कंडीशन्ड घरों में नहीं रहते, लेकिन हमने भी माहौल को खराब करने में अपना योगदान दिया है। मुझे नहीं पता कि अब हम क्या सुधार कर सकते हैं, लेकिन कम से कम यह अहसास होना जरूरी है कि हम गलत कर रहे हैं। हमें अपने भविष्य के लिए समाधान ढूंढने ही होंगे।"

इंसान मिट जाएगा, पृथ्वी नहीं

दिग्गज अभिनेता ने एक कड़वी सच्चाई की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पृथ्वी इंसानों के बिना लाखों सालों तक जीवित रही है और आगे भी रहेगी। असल संकट पृथ्वी पर नहीं, बल्कि मानव जाति पर है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "हमें पृथ्वी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी चिंता करने की जरूरत है, क्योंकि आखिर में प्रभावित हम ही होंगे।" उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह पर्यावरण बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना शुरू करें।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह जल्द ही अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। जो  20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।