9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लगान’ में क्रिकेटर बन छाए थे Aamir Khan, अब इस खेल पर मूवी बनाने की कर रहे हैं प्लानिंग

Aamir Khan: आमिर खान क्रिकेट के बाद एक और खेल पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।

2 min read
Google source verification
Aamir Khan Upcoming Movie Actor would love to make a film on tennis

Aamir Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, उनकी फिल्म ‘दंगल’ में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। अब वो फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ काम कर रहे हैं।

ये भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें वो शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने एक और फेमस स्पोर्ट्स पर मूवी बनाने की इच्छा जाहिर की है। एक्टर ने टेनिस की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें: छोटे बजट की इस मूवी को आमिर खान-अक्षय कुमार ने किया था रिजेक्ट, हुई ब्लॉकबस्टर, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

इस स्पोर्ट्स पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान

आमिर खान ने कहा-’यदि कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं टेनिस पर भी फिल्म बनाना पसंद करूंगा। हालांकि, मेरे लिए किसी फिल्म को उसकी कहानी और किरदार दिलचस्प बनाते हैं। जब मैं 'लगान' कर रहा था, तब मेरी पहली प्राथमिकता क्रिकेट नहीं था, दंगल के दौरान मेरी प्राथमिकता कुश्ती नहीं थी। मैंने उन कहानियों को एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में देखा। हां, खेल उन कहानियों का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जो उन्हें बेहतर बनाता है।मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं। खेल हमें कड़ी मेहनत करना, जुनून, टीम भावना और हार को स्वीकार करना सिखाता है।’

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी तीसरी शादी करने की सलाह, एक्टर का रिएक्शन हुआ वायरल

आमिर खान की अपकमिंग मूवी

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनका फेवरेट टेनिस प्लेयर कौन हैं। आमिर ने बताया कि उनके फेवरेट टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर हैं। उन्हें जल्द ही सितारे जमीन पर में देखा जाएगा, ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।