
abhay deol
अभिनेता अभय देओल ( abhay deol ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हाल ही अपनी फिल्म 'रांझणा' (Raanjhanaa Glamorizes Women Harassment ) की आलोचना की। इसमें उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों का विरोध जताया है। उन्होंने लिखा,'इतिहास इस फिल्म में दिए गए रिग्रेसिव मैसेज को कभी माफ नहीं करेगा। दशकों से बॉलीवुड में यह थीम चली आ रही है, जहां एक लड़का, लड़की का तब तक पीछा करता है। जब तक वो हां न कह दे। सिर्फ फिल्मों में ही वह अपने मन से काम करती है।
View this post on InstagramA post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on
रियल लाइफ में हम देखते आए हैं कि यह सेक्सुअल हैरेसमेंट का रूप ले लेता है। इसे स्क्रीन पर दिखाना वाले को दोषी ठहराया जाता है।' दरअसल, अभय ने इस पोस्ट में एक शख्स को भी टैग किया है, जिसने फिल्म के इस एंगल पर बातें कहीं थीं। अभिनेता भी उस शख्स के विचार से सहमत दिखे, जिसके बाद यह पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने 'रांझणा' का एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें सोनम और धनुष नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramDo you prefer the ocean, or the mountains? I love the water and the salty air! #sea
A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on
अभय ने अपनी पोस्ट में अपने फॉलोअर्स और रीडर्स से यह भी अपील की कि वो इस बारे में क्या सोचते हैं ये भी जरूर बताएं। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी जोया (सोनम कपूर) के इर्द—गिर्द घूमती है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्मॉल टाउन रोमांस को दिखाते हुए लड़की के यौन शोषण को आम बात की तरह दिखाया गया था।
Published on:
19 Aug 2020 08:07 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
