
Abhishek Bachchan
नई दिल्ली। बॉलीवुड में यदि पिता और बेटे के बीच की अच्छी बॉन्डिग की बात कि जाए, तो इनमें सबसे पहले नाम आता है अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक का। दोनों को अक्सर हर बड़े इवेंट में एक साथ रहते देखा जा सकता है। लेकिन इसके बाद भी एक्टर अभिषेक बच्चन ने पिता से छुपकर ऐसा काम कर डाला था जिसके बारे में अमिताभ को भी यकीन नही हुआ।
एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि एकबार पिता अमिताभ बच्चन से छुपकर उन्होंने शराब पी थी।
दरअसल यह बात उस समय की है जब अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अजय देवगन के साथ एक टीवी शो में पहुंचे थे। वहां पर उन्होनें अपनी कुछ यादे शेयर की थी जिसमें अभिषेक ने इस बात का खुलासा किया था कि जब वो अजय देवगन के साथ थे तब उन्होनें छुपकर शराब पी थी।
अभिषेक ने बताया कि यह वाकया उस समय का है जब अजय देवगन फिल्म मेजर साहब की शूटिंग कर रहे थे और वो उस दौरान फिल्म में प्रोडक्शन बॉय का काम करते थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में अजय देवगन को एयरपोर्ट से लाने और ख्याल रखने का पूरा काम उनके जिम्मे था। जब अजय देवगन होटल पहुंचे तो उन्होनें अपना सामान रखकर ड्रिंक लेना शुरू कर दी। उन्होनें अभिषेक को भी ड्रिंक करने के लिए पूछा। लेकिन अभिषेक ने मना कर दिया।
इसके बाद अजय देवगन अपना काम पूरा करने के बाद होटल में चले गए। शाम को अजय देवगन ने उनसे फिर पूछा तो अभिषेक ने मना कर दिया। लेकिन एक शाम को जब अजय ने वापस से उन्हें ड्रिंक का ऑफर दिया तो अभिषेक उस दौरान डगमगा गए। फिर बोले- यदि आप पापा को नहीं बताएंगे तो मैं पी लूंगा। इसके बाद दोनों ने साथ में ड्रिंक की थी।
Updated on:
01 Apr 2020 02:35 pm
Published on:
01 Apr 2020 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
