उन्होंने आगे कहा, “यह लड़ाई किसी अहंकार की नहीं थी, बल्कि सिर्फ फिल्म को बेहतर बनाने की थी। मैं मानता हूं कि अच्छा सिनेमा तभी बनता है, जब विचारों पर खुलकर चर्चा हो। मैं गौतम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे विचारों का सम्मान किया और मुझमें भरोसा जताया। यही वजह रही कि मैंने फिल्म के लिए हामी भरी। दो दिन बाद शूटिंग शुरू हुई और फिर जो हुआ, वह अब इतिहास बन गया।”