अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर दोनों कलाकार बेहद उत्साहित हैं। अविनाश ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बिग बॉस के बाद इतना खास प्रोजेक्ट मिलना मेरे लिए बेहद खास है। यह गाना एक मशहूर म्यूजिक कंपनी के बैनर तले बन रहा है और इसमें अदनान साहब और आशा मैम जैसे दिग्गज कलाकार जुड़े हुए हैं। जब मुझे इस गाने और इससे जुड़े नामों के बारे में बताया गया, तो मैंने बिना देर किए हामी भर दी।”