
Abhishek Kapoor
फिल्मकार अभिषेक कपूर ( Abhishek Kapoor ) और उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ( Pragya kapoor ) ने 3400 परिवारों को खाना खिलाकर सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) को श्रद्धाजंलि देने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत ने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। अभिषेक और प्रज्ञा, सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए विले पार्ले स्थित शमशान घाट भी गए थे।
हम तुम्हें बहुत याद करेंगे
प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत सिंह राजपूत।' बता दें कि अभिषेक और प्रज्ञा अपने एनजीओं के माध्यम से गरीब परिवारों को भोजन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि ये उनका सुशांत का सम्मान करने का तरीका है। जो कुछ भी उसे हासिल किया, उसे और उसकी हर चीज का जश्न मनाना है। दोस्तों के रूप में, ऐसा कुछ है, जिसे हम याद के रूप में संजो सकते हैं।'
प
टना में होगा अस्थियों का विसर्जन
सुशांत की बहन श्वेता यूएस से पटना लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि आज उनके भाई सुशांत की अस्थियों का विसर्जन पटना में किया जाएगा। वहीं खबरें आ रही हैं कि मुंबई में आज प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी।
भंसाली ने ऑफर की थी 4 फिल्में
खबर है कि संजय लीला भंसाली ने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की थी। लेकिन डेट्स नहीं होने की वजह से अटकी रही। वहीं सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बॉलीवुड में काम ना मिलने से सुसाइड करने की खबरें आ रही हैं। सुशांत के सुसाइड की जांच कर रही पुलिस को उनके घर से एक स्क्रिप्ट की कॉपी भी मिली जिस पर वे जल्द ही काम करने वाले थे।
Updated on:
18 Jun 2020 04:29 pm
Published on:
18 Jun 2020 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
