
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में मुबंई में स्पॉट किया गया। मीरा ने इस दौरान ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा था, जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं। आप भी देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें-
शाहिद कपूर से शादी करने के बाद मीरा कपूर ने खुद को मेंटेन करके रखा हुआ है। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा कपूर शादी से पहले फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक ताल्लुख नहीं रखती थी, लेकिन शादी के बाद से उन्हें बॉलीवुड इवेंट्स और फोटोशूट में देखा जा सकता है। हाल ही में मीरा राजपूत को बांद्रा में शूटिंग के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान मीरा काफी हॉट लग रही थीं।
मीरा राजपूत के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मीरा एक कमर्शियल की शूटिंग कर रही हैं। आपको बता दें कि मीरा राजपूत अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
Published on:
18 Dec 2019 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
