एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप कुमार, सायरा बानो और सुनील दत्त एक ही जगह मौजूद थे। इस दौरान सुनील दत्त से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए गए। सुनील दत्त ने बताया कि जब भी वो अकेला महूसस करते या परेशान होते थे तो वो दिलीप साहब के घर पर चले जाते थे। इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया कि जब भी वो सायरा के साथ फिल्म का कोई रोमांटिक सीन शूट करते थे तो जान बूझकर पहले ही प्याज़ खा लिया करते थे।