
Aarin and Taimur
आजकल स्टारकिड्स अपने माता-पिता से ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड के स्टारकिड्स में से सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं सैफ अली खान और करीना के लाडले तैमूर अली खान। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन एक बॉलीवुड अभिनेत्री की बेटी तैमूर से भी ज्यादा स्टाइलिश हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल की। अक्षय कुमार, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन ने एक बेटी की जन्म दिया है जो अब 18 महीने की हो चुकी है।
उनकी बेटी बेहद क्यूट और खूबसूरत हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी का नाम आरिन है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आरिन की कुछ नई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरो में आप उनका क्यूट एंड स्टाइलिश अंदाज देख सकते हैं।
एक तस्वीर में आरिन डैशिंग लुक में काला चश्मा लगाए लग्जरी बाइक पर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए असिन ने बताया कि आरिन अब 18 महीने की हो चुकी है। असिन का जन्म 25 अक्टूबर, 2017 को हुआ था।
Published on:
29 Apr 2019 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
