
नई दिल्ली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिशा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिंदी सिनेमा में दिशा पाटनी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की। इस फिल्म के बाद दिशा मानो पूरे देश की क्रश बन गई हों। हर कोई दिशा का फैन हो गया, लेकिन क्या आपने दिशा की बहन खुशबू के बारे में जानते हैं? दिशा की बहन खुशबू को अगर आप देखेंगे तो शायद दिशा के साथ-साथ वो भी आपकी क्रश बन जाएं।
खुशबू दिशा की जिंदगी में काफी खास हैं। खुशबू दिशा से बड़ी हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। दिशा पाटनी के ऊलट खुशबू काफी सिंपल लाइफ जीती हैं। उनकी इंस्टाग्राम की फोटोज को देखकर आप समझ गए होंगे कि खूबसूरती के मामले में खुशबू दिशा से बिल्कुल कम नहीं हैं।
खुशबू अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 81 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिशा की तरह खुशबू भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
आपको बता दें कि कुछ इंटरव्यूज में दिशा कह चुकी हैं कि असल जिंदगी में वह अपनी बहन से प्रेरणा लेती हैं। पाटनी परिवार यूपी के बरेली से है। दोनों बहनों का जन्म भी यहीं हुआ। दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पटानी डीएसपी हैं।
Published on:
11 Nov 2019 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
