3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौहर बनीं वीडियोकॉन टैलीकॉम की ब्रांड अम्बेसडर 

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सुपर मॉडल गौहर खान दूरसंचार क्षेत्र की कम्पनी वीडियोकॉन टैलीकॉम की नई ब्रांड अम्बेसडर बन गई हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jun 10, 2015

Gauhar Khan

Gauhar Khan

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री
एवं सुपर मॉडल गौहर खान दूरसंचार क्षेत्र की कम्पनी वीडियोकॉन टैलीकॉम की नई ब्रांड
अम्बेसडर बन गई हैं। यह घोषणा खान और वीडियोकॉन टैलीकॉम के निदेशक एवं मुख्य
कार्यकारी अधिकारी अरविंद बाली ने बुधवार को संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन
में की।

नई ब्रांड अम्बेसडर मीडिया प्रचार सहित कम्पनी के आयोजित एवं प्रायोजित
कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर खान ने बताया कि वीडियोकॉन से
जुड़ कर उन्हें उनके सपने के साकार होने जैसा लग रहा है क्योंकि वह इस ब्रांड से तब
से वाकिफ हैं जब वह बिलकुल छोटी थीं।

बाली ने कहा कि गौहर खान को वीडियोकॉन ब्रांड
के जोड़ने के बाद कम्पनी की ब्रांड के प्रचार प्रसार पर अगले तीन साल के दौरान हर
वर्ष अपने कुल राजस्व का दस प्रतिशत खर्च करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि
कम्पनी इस समय चार सर्कल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
में अपनी दूरसंचार सेवाएं दे रही है और अब इसका पूर्वी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश और
बिहार में विस्तार किया जा रहा है। कंम्पनी के इस समय इन सर्कल में एक करोड़ से
ज्यादा ग्राहक हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader