19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने गई जैकलीन की हंसी बनी जी का जंजाल

स्माइल को लेकर ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गई
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 01, 2018

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में पड़ गई हैं। उनकी मुस्कुराहट ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गई। दरअसल जैकलीन बुधवार को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी। वहां उनकी स्माइल ही उनके जी का जंजाल बन गई। उनकी स्माइल को लेकर ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गई। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। आम जनता के साथ पूरा बॉलीवुड उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड पड़ा। अभिनेत्री जैकलीन भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची। जैसे ही जैकलीन अपनी कार से उतरी तो वहां मौजूद लोगों का हंसकर अभिवादन किया। इसके बाद जैकलीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिनमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं।

लोगों को रास नहीं आया उनका यह बर्ताव:

लोगों को जैकलीन का यह बर्ताव रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनको भला बुरा कहना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर जैकलीन की खूब ट्रोलिंग हुई। यहां तक की कई यूजर्स ने तो उन्हें ऐसे मौकों पर न जाने की नसीहत तक दी। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर दिवंगत आत्मा के लिए उनमें ज़रा भी इज्जत नहीं है तो फिर ऐसे मौके पर वह सिर्फ मीडिया को दिखाने के लिए न जाएं। एक यूजर ने लिखा कि श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में हंसने लायक कुछ भी नहीं था। बता दें कि जैकलीन अभिनेता सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जैकलीन का पोल डांस देखने को मिलेगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की सभी मशहूर हस्तियां पहुंची। जया बच्चन, ऐश्वर्या राय , काजोल, अजय देवगन ,संजय लीला भंसाली सहित लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार पहुंचे। बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के होटल में निधन हो गया था। बुधवार को विले पार्ले के मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग