बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कृति बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। अब एक बार फिल्म मिमि के सेट से कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ फिल्म के सेट पर दिखाई दीं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिल्म का राजस्थान शेड्यूल पूरा हो चुका है। जिसके बाद कृति मोनिटर पर अपना शॉट चेक करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले कृति ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी पीठ पर एक टैटू बना हुआ था। एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्मों की बात करें तो अभी कृति सेनन (Kriti Sanon) लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘मिमि’ की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले कृति लक्ष्मण के साथ फिल्म 'लुकाछुपी (LukaChuppi) कर चुकी हैं। फिल्म 'मिमि' में कृति सेनन एक एक सरोगेट मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के सेट से हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो बेबी पंप दिखाती नजर आ रही थीं। बात करें इस फिल्म की कहानी की तो 'मिमी' की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक दंपत्ति के लिए सरोगेट मां बनने से इंकार कर देती है लेकिन उस एक इंकार के चलते उस महिला की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। इस फिल्म के लिए कृति (Kriti Sanon) ने 15 किलो वजन भी बढ़ाया है।