
सेलिना जेटली के सपोर्ट में प्रीति जिंटा (सोर्स: X @MissMalini के अकाउंट द्वारा)
Celina Jaitly Brother Case: एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले एक साल से अपने भाई, सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली की रिहाई के लिए लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। विक्रांत जेटली इस समय UAE में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर पहले भी सेलिना ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अब मंगलवार को ऐसी खबरों सामने आई है कि अदालत ने केंद्र सरकार को अहम निर्देश जारी किए।
कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि दुबई में विक्रांत जेटली का पक्ष मजबूती से रखने के लिए एक कानूनी फर्म की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें वहां उचित कानूनी सहायता मिल सके। इस आदेश से सेलिना जेटली के परिवार और उनके भाई के लिए एक बड़ी राहत मिली है।
बता दें, कोर्ट के फैसले के बाद सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने भाई, पूर्व आर्मी ऑफिसर विक्रांत जेटली की तस्वीर शेयर करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया। सेलिना ने लिखा कि महीनों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार उनके भाई के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सका है और उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक भारतीय सैनिक की गरिमा को बनाए रखा है, जिसके लिए वो आभारी हैं।
इतना ही नहीं, सेलिना जेटली की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी सपोर्ट किया है। प्रीति ने कमेंट कर सेलिना और उनके भाई के लिए अपनी शुभकामनाएं जाहिर कीं। प्रीति का ये समर्थन सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और फैंस इसे बॉलीवुड की एकजुटता कह रहे हैं। सेलिना जेटली ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के इस निर्देश से उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है।
उनका मानना है कि अब कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी और उनके भाई को जल्द न्याय मिलेगा। फिलहाल ये मामला अगली सुनवाई की ओर बढ़ चुका है, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट का ये आदेश सेलिना जेटली और उनके परिवार के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
Published on:
04 Feb 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
