1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Payal Ghosh के खिलाफ ऋचा चड्ढा ने लिया लीगल एक्शन, वकील ने जारी किया स्टेटमेंट

इस मामले में अपनी बात रखते हुए पायल घोष ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का भी नाम लिया। जिसके बाद अब ऋचा चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
Google source verification
richa_chadha.jpg

Richa Chadha Takes Legal Action Against Payal Ghosh

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने कहा कि पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। वहीं इस मामले में अपनी बात रखते हुए पायल घोष ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का भी नाम लिया। पायल घोष के मुताबिक अनुराग ने उनसे कहा था कि जिन एक्ट्रेस ने उनके साथ काम किया है उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई। मैं ऋचा चड्ढा को जब भी बुलाता हूं, वह दौड़ी चली आती हैं। जिसके बाद अब ऋचा चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोप में ऋचा चड्ढा का नाम आने के बाद उनके वकील ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने पायल घोष को न सिर्फ जवाब दिया है बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही। ऋचा चड्ढा ने इस स्टेटमेंट की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है, "हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा तीसरी पार्टी द्वारा गलत तरीके से मामले में नाम घसीटे जाने की कड़ी निंदा करती हैं। हमारी क्लाइंट का मानना है कि जिन महिलाओं के साथ गलत हो रहा है, उन्हें हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। ऐसे कानून हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि अपने कार्यस्थल पर महिलाएं समान रूप से खड़ी हों और वहां उनके आत्मसम्मान की भी रक्षा की जाए। किसी भी महिला को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल दूसरी महिला को परेशान करने, उनपर बेबुनियाद आरोप लगाने और उन्हें नीचा दिखाने के लिए नहीं करना चाहिए।"

View this post on Instagram

💪🏼

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

स्टेटमेंट में आगे लिखा है, हमारी क्लाइंट ने कानूनी तौर पर कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके हित में उचित कानूनों और अधिकारों का भी प्रयोग इसके लिए किया जाएगा। आपको बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद मांगी। पायल घोष ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मुझे पता है यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।’