नई दिल्ली। इन दिनों टीवी पर आने वाला कॉमेडी शो 'Gangs Of Filmistan' काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इस कॉमेडी शो के साथ अभिनेता और कॉमेडियन Sunil Grover छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस शो में दर्शकों को कई और कलाकारों की झलक भी देखने को मिलेगी। शो में आपको अंगूरी भाबी यानी कि Shilpa Shinde भी दिखाई देंगी। लेकिन अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें Shilpa और Sunil के बीच तनाव होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने शो के निर्मातओं को उन्होंने सूचित किया है कि वह शो में Sunil के साथ काम नहीं करेंगी।