28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसके लिए एक्‍टिंग छोड़ अमेरिका में हुई सेटल, उसी पति ने जिंदगी कर दी नरक, दूसरी बार गोविंदा की भांजी ने की शादी

टीवी पर कई बेहतरीन शो आते हैं। इन्हीं शो में से ‘नव्या : नई धड़कन नए सवाल’ काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल में अभिनेत्री सौम्या सेठ (Somya Seth) ने लीड रोल निभाया था। इस सीरियल से उन्हें देशभर में काफी पहचान मिली थी। इन दिनों नव्या अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी खबरों में है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
somya_seth.jpg

टीवी शो ‘नव्या: नई धड़कन नई सवाल’ फेम सौम्या सेठ उर्फ नव्या अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं। कपल की शादी अमेरिका में हुई हैं। कपल की शादी काफी प्राइवेट थी। इनकी शादी में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त की शामिल हुए। बता दें कि सौम्या एक बच्चे की मां है। वह गोविंदा की भांजी लगती हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें शुभम के साथ सौम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 में एक एनआरआई और यूके बेस्ड फिल्म मेकर अरुण कपूर से शादी की थी। लेकिन इन दोनों की शादी के 2 साल बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया।

हालांकि इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ। जिसके साथ अभिनेत्री अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। अपनी दूसरी शादी का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने एक निजी अखबार से बातचीत करते बताया हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। इसलिए मैंने मम्मी पापा से कहा कि आपके पास बस एक दिन है आप जो करना चाहते हो कर लो।

इस शादी में कोई मेहमान नहीं था। सिर्फ एक्ट्रेस के कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्हें ‘वी द सीरियल'(2012), ‘दिल की नजर से खूबसूरत'(2013), ‘ये है आशिकी'(2013), ‘एमटीवी वेब्ड'(2013), ‘चक्रवर्ती अशोका सम्राट'(2016) जैसे शो में देखा गया है।