
एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा इस समय दुबई में हैं। वहां से उन्होंने एक फोटो और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस 24 कैरेट सोने की परत वाली कॉफी का आनंद लेती दिख रही हैं। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस गोल्ड प्लेटेड कॉफी पर गोल्ड लीव्स को चम्मच से हटाते हुए दिख रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "सुबह कुछ इस तरह से।"
यह भी पढ़ें: Bollywood Latest News
50 साल की टिस्का चोपड़ा अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में माया अवस्थी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'फिराक', 'किस्सा', 'रहस्य', 'घायल वन्स अगेन', 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस', 'गुड न्यूज', 'जुगजुग जीयो' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Published on:
16 May 2024 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
