5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाही परिवार की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने खोले थे इंडस्ट्री के काले राज, फिल्मों में काम के बदले की थी ऐसी गंदी डिमांड…

बॉलीवड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi rao hydari) ने बताया था, 'मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'
2 min read
Google source verification
Aditi rao hydari

Aditi rao hydari

बॉलीवड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi rao hydari) आज अपना 33वां बर्थडे (Aditi rao hydari Birthday) मना रही हैं। उनका जन्म 28 अक्टूबर, 1986 को हुआ। बता दें, वह हैदराबाद के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग कॅरियर साउथ इंडस्ट्री से शरू किया। साल 2006 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने वर्ष 2009 में फिल्म 'दिल्ली 6' से कदम रखा। अदिति पिछले वर्ष उस वक्त सर्खियोें में आ गई थीं, जब उन्होंने कास्टिंग काउच पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

उन्होंने बताया था कि स्ट्रगल के दौरान उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं जब मुंबई आई थी तो मुझे 4 महीने में ही काम मिल गया था। लेकिन इसके बाद मुझे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा।' कास्टिंग काउच के चलते मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था। लेकिन, मैं इन सब चीजों से टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर उभरी हूं। मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'

उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए बताया था, 'साल 2013 मेरे लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। इसी साल मैंने अपने पिता को खो दिया था। 2014 में चीजें पटरी पर आने लगी थीं। मैं कास्टिंग काउच के अलावा इस बात से भी अपसेट थी कि लड़कियों से लोग किस तरह से पेश आते हैं।' बता दें, अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है।