आदित्य की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी पायल खन्ना से हुई थी।
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 21 मई, 1971 को मुंबई में हुआ था। आदित्य ने अपने कॅरियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार्स दिए हैं। आज उन स्टार्स के करोड़ों लोग दीवाने हैं। आदित्य ने बहुत कम उम्र में ही फिल्म निर्देशन शुरू कर दिया था। वहीं वह कामयाब भी हुए है। वैसे आदित्य को आमतौर पर कैमरे से परहेज करते हुए ही देखा गया है लेकिन उन्हें प्यार अक्सर कैमरे के सामने रहने वाली एक्ट्रेस से हुआ।
आदित्य की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी पायल खन्ना से हुई थी। उनके कैरेक्टर में बदलाव की वजह उसके दोस्त पायल से उसकी शादी मानते हैं। आदित्य की मां पैम चोपड़ा की पायल से बहुत बनती थी। यशराज के नए ऑफिस का डिजाइन भी पायल ने ही तैयार किया था। पर आदि उसके जितने अच्छे दोस्त थे, उतने अच्छे जीवनसाथी नहीं बन पाए। दोनों के झगड़े की वजह से वो इंट्रोवर्ट बनते चले गए। एक वक्त तो ये भी आया जब आदित्य को मनोचिकित्सक से सलाह लेनी पड़ी।
इसके बाद वह एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से प्रेम कर बैठे और अपने प्यार को पाने के लिए उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। जी दरअसल आदित्य और रानी के रिश्ते से पिता यश चोपड़ा राजी नहीं हुए और इसी के कारण आदित्य को घर छोड़ना पड़ा था। कहा जाता है इस कारण आदित्य को कई दिनों तक होटल में रहना पड़ा था। वहीं आदित्य का पायल खन्ना से साल 2009 में तलाक हो गया था और इसके बाद साल 2014 में उन्होंने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग शादी रचाई थी। दोनों ने 2014 में इटली में शादी की और अब दोनों की एक बेटी आदिरा भी है।
आदित्य चोपड़ा ने कई सितारों को जमीन से उठाकर फलक पर बिठाने में असल हाथ बॉलीवुड के इस किंगमेकर बने। अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, साकिब सलीम और परिणीति चोपड़ा को भी आदित्य ही इंडस्ट्री में लाए। मौजूदा समस में ये सभी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे है।