
Valentines Day 2024: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के डेट करने को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में खबरें छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया कि दोनो एक-दुसरे को डेट कर रहे हैं। अनन्या और आदित्य को मूवी डेट और एक साथ वेकेशन मनाते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों अब अनन्या (Ananya Panday) ने कुछ और इशारे दिए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीर
अनन्या (Ananya Panday) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या और आदित्य ने आधी रात को सीक्रेट तरीके से जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने एक बड़े हार्ट के शेप में गुब्बारे की तस्वीरें शेयर की। बाद में, उन्होंने दिल और आंखों में आंसू वाली इमोजी के साथ कुछ फूलों की तस्वीरें भी शेयर की है। आदित्य रॉय और अनन्या पांडे की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं।
आखिरी बार इन प्रोजेक्ट्स में आए नजर
एक्ट्रेस अनन्या पांडे के काम की बात करें तो वो हाल में ही 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर 'द नाइट मैनेजर' के दोनों सीजन में दिखे थे। अनन्या को उनकी आखिरी ओटीटी रिलीज 'खो गए हम कहां' में बहुत पसंद किया गया था।
Published on:
14 Feb 2024 01:14 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
