8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोधरा कांड पर आ रही फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज? विक्रांत मैसी का है खास कनेक्शन

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी, '12वीं फेल' के बाद अब अपनी एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऐलान कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jan 16, 2024

vikrant_massey_upcoming_film.jpg

'12वीं फेल' की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब एक बार फिर विक्रांत मैसी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। एक्टर जल्द ही एकता कपूर की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'द साबरमती रिपोर्ट' है। हाल ही में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने विक्रांत मैसी स्टारर इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

लीड रोल में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में '12वीं फेल' के फेमस एक्टर विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जो एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
एकता कपूर के इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी एक सच्ची घटनी पर आदारित है। 'द साबरमती रिपोर्ट' 27 फरवरी 2002 की सुबह भारत के गुजरात राज्य में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई भयानक घटना पर आधारित है।



यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले इस सुपरस्टार एक्ट्रेस को मिली खास जिम्मेदारी, पूरे देश के लोगों की होंगी निगाहें