कॅरियर
नीना गुप्ता करीब 4 दशक से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। 1980 में वो गुलजार की 'मिर्जा गालिब', श्याम बेनेगल की 'भारत एक खोज' में नजर आई थीं। समय के अनुसार वो बदलती गईं और 1990 में अलग तरह के रोल में नजर आने लगी थीं। उस दौरान उन्होंने 'दर्द', 'गुमराह' और 'सांस' जैसे सीरियल किया था। साथ ही उन्होंने 'चिट्टी', 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', 'कितनी मोहब्बत है', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'लेडीज स्पेशल' जैसे सीरियलों में काम किया था।नीना रिएलिटी शो 'कमजोर कड़ी कौन' को होस्ट भी किया था। उन्होंने Alt Balaji की वेब सीरीज 'कहने को हमसफर है' को लिखा भी है। इस वेब सीरीज में रोनित रॉय, गुरदीप कोहली और मोना सिंह हैं।