
यह फोटो इंटरनेट से ली गई है
Emraan Hashmi in Don 3: इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं कुछ में वह रोमांस के सीन्स में नजर आए हैं। लेकिन उनका हर फिल्म में किसिंग सीन सुर्खियों में रहा है। इसी बीच इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बढ़िया खबर आई है। इमरान की आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में वो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इमरान को फरहान अख्तर के ऑफिस में देखा गया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि लीड एक्टर रणवीर सिंह के बाद फिल्म में विलेन के रोल में इमरान होंगे।
'टाइगर 3' में विलेन का किरदार निभाया था
इमरान हाशमी ने आखिरी बार 'टाइगर 3' में अपनी प्रतिभा दिखाई थी और उनकी एक्टिंग की तारीफें हुई थीं। फिल्म में उनके लुक और अलग अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह बात सही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इमरान ने अपनी उदार एक्टिंग के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया था। जल्द ही अब वो 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: OTT पर ‘डंकी’ इस दिन होगी रिलीज, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की फिल्म देगी दस्तक
Updated on:
10 Jan 2024, 5:49 PM IST
Published on:
10 Jan 2024, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.