27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIB का ये मशहूर कॉमेडियन लड़कियों को मैसेज कर मांगता था गंदी फोटो, पूछा तो बताया झूटे हैं आरोप

उत्सव AIB के कई वीडियो में नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह कई महिलाओं को गंदी तस्वीरें भेजते थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 05, 2018

aib comedian utsav chakraborty accused of sexual harassment

aib comedian utsav chakraborty accused of sexual harassment

कॉमेडियन और मशहूर यू-ट्यूबर उत्सव चक्रवर्ती पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उत्सव AIB के कई वीडियो में नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह कई महिलाओं को गंदी तस्वीरें भेजते थे।

दरअसल, इस गुरुवार को मुंबई की चर्चित राइटर और कॉमेडियन ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि उत्सव कई सारी लड़कियों को भद्दे मैसेज और अश्लील तस्वीरें भेजता था। साथ ही उनसे न्यूड तस्वीरें भी मांगता था। जब इस बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी मिली तो उन्होंने इसपर तुरंत जांच करने के आदेश दिए। राइटर का कहना है कि कई बार वह इस बारे में कंपलेन कर चुके हैं। लेकिन आजतक कोई लीगल एक्शन नहीं लिया गया।

उत्सव ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जिन्हें भी मैं जानता था सभी मेरे खिलाफ हो गए हैं। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं दूंगा। लेकिन कहानी जो बताई जा रही है वो गलत है। इन चीजों में धैर्य की जरूरत है। लोगों को एक अविश्वसनीय कहानी चाहिए जो कि मैं दूंगा। मैंने कभी कोई अश्लील तस्वीर नहीं भेजी।'

इतना ही नहीं AIB की तरफ से भी उत्सव की निंदा की गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम उत्सव के इस व्यवहार की निंदा करते हैं। हमने अपने यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल क्रिएट किया है। AIB के इस कहानी का हिस्सा होने के लिए हमें खेद है। जांच खत्म होने तक हम उन सभी वीडियोज को हटा रहे हैं जो उत्सव के साथ किए गए हैं। '

बताया जा रहा है कि उत्सव के इस व्यवहार के खिलाफ कई कॅामेडियन मोर्चा खोलने वाले हैं। इनमें वरूण ग्रोवर, कनीज सुर्का, अदिति मित्तल शामिल हैं।