बॉलीवुड

शादी की 16वीं सालगिरह पर जानिए ऐश्वर्या-अभिषेक की लव स्टोरी और बहुत कुछ

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Marriage Anniversary: आज ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की 16वीं शादी की सालगिरह है। ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी, ब्रेकअप और कई कॉन्ट्रोवर्सी और पैचअप की बीच कैसे जुड़ा रहा दोनों का रिश्ता।

3 min read
Aishwarya Aaradhya Abhishek Bachchan

Abhishek Aishwarya Marriage Anniversary: अफेयर-ब्रेकअप से गुजरने के बाद जुड़ा था अभिषेक-ऐश्वर्या का रिश्ता। बॉलीवुड स्टार कपल ऐश्वर्या और अभिषेक आज बेशक प्यार से जिंदगी बिता रहे हों, लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है। क्या आप ये जानते हैं कि अभिषेक से उम्र में बड़ी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। जी हां 49 साल की हो चुकी हैं ऐश्वर्या और 47 के हैं अभिषेक बच्चन। आज दोनों की शादी की सालगिरह है। पहले अफेयर और फिर ब्रेकअप के दौर से गुजरने के बाद शादी के हसीन मुकाम तक पहुंचा है दोनों का रिश्ता। दोनों ही किसी और के होते-होते एक-दूसरे को दिल हार गए और हमेशा के लिए हमसफर बन गए। दोनों की प्रेम कहानी काफी पहले शुरू हई लेकिन इसे फाइलनी मुकाम हासिल हुआ फिल्म गुरू के सेट पर। तो चलिए आज उनकी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर आपको अभिषेक और ऐश्वर्या की जिंदगी के सबसे हसीन सफर पर लेकर चलते हैं, जिसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न्स मौजूद हैं।

किसी फिल्मी कहानी जैसी ही है ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की लव स्टोरी। दोनों फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर पहली बार मिले। दोनों का आमना सामना फिल्म के दौरान ही हुआ। उस समय ऐश्वर्या सलमान खान (Salman Khan) के साथ हुए ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही थीं तो अभिषेक बच्चन भी करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) संग रिश्ते में थे। ऐसे में इस फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात ने दोस्ती का रुख लिया। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan) ही इस बात से अनजान थे कि दोस्ती से शुरू हुआ यह सफर दोनों को हमसफर बनाकर छोड़ेगा।

ऐश्वर्या का सलमान के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) से भी ब्रेकअप हो चुका था और अभिषेक भी करिश्मा संग टूटे अपने रिश्ते को भूलने की कवायद में लगे थे। साल 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ से हुई दोस्ती का रंग और गाढ़ा तब हुआ, जब दोनों को एक बार फिर फिल्म 'उमराव जान' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में एक साथ काम किया। उनका ये दोस्ती का सिलसिला फिल्म 'गुरु' के सेट पर खत्म हुआ। और यहां से शुरू हुआ नया पति पत्नी का रिश्ता।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' ने तोड़ा Bholaa और TJMM का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड


यह भी पढ़ें: पहले दिन 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'?

फिल्म गुरु के सेट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Marriage Anniversary) जिसके बाद जब फिल्म 'गुरु' (Guru) की टीम इसके प्रीमियर के लिए टोरंटो पहुंची, तब तक अभिषेक मन ही मन यह फैसला कर चुके थे कि वह ऐश्वर्या संग घर बसाना चाहते हैं। इसके चलते उन्होंने टोरंटो में ऐश को प्रपोज किया, जिसे ऐश्वर्या ने तुरंत स्वीकार भी कर लिया। फिर क्या था ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी का दिन आया और बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में दोनों सात फेरे लेकर जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए। आज दोनों की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन ( Aaradhya Bachchan) है। आराध्या बच्चन को अक्सर कई इवेंट में अपनी मॉम ऐश्वर्या के साथ देखा गया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान को KKBKKJ की रिलीज से पहले फिर मिली जान से मारने की धमकी, राखी सावंत को वॉर्निंग


Updated on:
20 Apr 2023 08:27 pm
Published on:
20 Apr 2023 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर