22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फन्ने खां’ के फर्स्ट लुक मे ऐश ​बिखेर रही हैं जलवा, अभिषेक को दिया वैलेंटाइन का ये तोहफा!!

ऐश्वर्या की फिल्म ‘फन्ने खां’ में उनका फर्स्ट लुक आया सामने, फोटो में लग रही हैं बेहद खूबसूरत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 14 Feb 2018, 9:37 AM IST

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan

लंबे समय के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में एंट्री कर रही हैं। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद ऐश लंबे मसय तक किसी भी फिल्म में नजर नही आईं। लेकिन ऐश बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। अब इस फिल्म में उनके किरदार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में ऐश्वर्या काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ एक्टर अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के लिए अनिल ने काफी अलग लुक लिया है। अनिल अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में भी रहे।

इस फिल्म का निर्माण करियार्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। मंगलवार को प्रोडक्शन के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यहां पर सुंदरियां है और यहां ऐश्वर्या राय बच्चन जो हमारी शाइनिंग स्टार हैं #FanneKhan’। शेयर की गई इस फोटो में ऐश्वर्या काले रंग के टॉप पर ग्रीन आर्मी जैकेट में नजर आ रही हैं। वही उन्होंने आंखों पर सनग्लास भी लगाया हुआ है। इस फोटो में ऐश बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस ग्लैमरस फोटो को देख कर ही फिल्म में उनके रोल को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि फिल्म ‘फन्ने खां’ एक पूरी तरह एक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म एव्रीबडी इज फेमस से ली गई है। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि किस तरह एक पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

यहां तक कि अपनी बेटी को सिंगर बनाने के लिए वो फेमस गायकों तक का किडनैपिंग करने लगता है। ताकि उसकी बेटी का कोई कंप्टीशन ही ना रहे। फन्ने खां में ऐश्वर्या एक सिंगर के रूप में दिखाई देंगी। यह फिल्म 15 जून 2018 को रिलीज होनी है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 से होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग