6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान को ऐश्वर्या का भाई बनने के लिए किया गया था मजबूर, मना करने पर छोड़नी पड़ी फिल्म…

एक वक्त ऐसा भी आया जब सलमान को ऐश्वर्या के कारण एक बहुत बड़ी फिल्म से हाथ धोना पड़ा।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 01, 2018

aishwarya rai salman khan shahrukh khan josh movie controversy

aishwarya rai salman khan shahrukh khan josh movie controversy

बॅालीवुड इंडस्ट्री की उम्दा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जानें वाली ऐश ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। एक दौर तो ऐसा भी आया था जब बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। कई साल पहले फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान ऐश्वर्या का नाम बॅालीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जोड़ा गया था। दोनों उन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब सलमान को ऐश्वर्या के कारण एक बहुत बड़ी फिल्म से हाथ धोना पड़ा। जी हां, 1997 में सलमान को डायरेक्टर मंसूर खान की फिल्म ‘जोश’ (2000) के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके पीछे की वजह सलमान खान को फिल्म में मिलने वाला कैरेक्टर था। जिसे वो नहीं करना चाह रहे थे।

दरअसल, सलमान को इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई का रोल प्ले करना था। लेकिन सलमान को यह मंजूर नहीं था। वे ऐश्वर्या के भाई नहीं बनना चाहते थे। इसके बाद में यह रोल रोमांस किंग शाहरुख खान ने निभाया।

सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैं नहीं चाहता था कि इस फिल्म में मेरी बहन ऐश्वर्या राय हो। ऐश्वर्या बहुत ब्यूटीफुल हैं और उन्हें मैं अपने अपोजिट एक्ट्रेस के रूप देखना ज्यादा पसंद करूंगा।' इसके बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एक दूसरे के अपोजिट काम किया था जिसे ऑडियंस ने बहुत पसंद भी किया था।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग