15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय देवगन ‘शैतान’ से पहले भी बन चुके हैं केयरिंग पापा, इन फिल्मों की खूब बिकीं थीं टिकटें

Ajay Devgn: एक्शन स्टार अजय देवगन की लेटेस्ट मूवी ‘शैतान’ (Shaitaan) सिनेमाघरों में लग चुकी है। इसमें वो एक बाहरी शख्स से अपनी बेटी की रक्षा करने वाले पिता के रोल में हैं। इससे पहले भी वो प्रोटेक्टिव पिता का किरदार निभा चुके हैं, चलिए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में…

2 min read
Google source verification
Ajay Devgn Father Roles

अजय देवगन के पिता वाले रोल

Ajay Devgn: एक्शन स्टार अजय देवगन की लेटेस्ट मूवी ‘शैतान’ (Shaitaan) सिनेमाघरों में लग चुकी है। इसमें वो एक बाहरी शख्स से अपनी बेटी की रक्षा करने वाले पिता के रोल में हैं। आर. माधवन के विलेन वाले रोल के साथ ही लोग अजय देवगन के केयरिंग पापा वाले किरदार को भी पसंद कर रहे हैं।

शैतान से पहले भी वो प्रोटेक्टिव पिता यानी अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी से भी भिड़ने वाले पिता के रोल में दिख चुके हैं। इन्हें दर्शकों ने खूब पंसद किया था, चलिए जानते हैं अजय देवगन की ऐसी ही फिल्मों के बारे में…

इस मूवी के दोनों पार्ट दर्शकों को पसंद आई थी। खासकर विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन को काफी पसंद किया गया। इसमें वो अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस से भी भिड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘शैतान’ में खूंखार बन आर. माधवन छाए, बॉलीवुड विलेन्स की कुर्सी को खतरा, बेस्ट रोल

2016 में आई इस मूवी में अजय ने शिवाय का रोल प्ले किया था। वो अपनी बेटी को गैंगस्टर्स से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।
बॉलीवुड न्यूज हिंदी में पढ़ें -Bollywood News In Hindi

ये एक साउथ इंडियन मूवी की रीमेक थी। इसमें अजय भोला के रोल में थे। फिल्म में वो अपनी बेटी से मिलने के लिए गुंडों से लड़ जाते हैं।

इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने दुश्मनों से अपने बेटे की रक्षा करते दिखते हैं। इसमें एक्टर देवेन चौधरी के रोल में थे।फिल्म में वत्सल सेठ, आयशा टाकिया, अमरीश पुरी जैसे स्टार्स थे।