4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maidaan Teaser poster: अजय देवगन की ‘मैदान’ का नया पोस्‍टर रिलीज

अजय देवगन ( ajay devgn ) ने अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' ( maidaan ) का टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। एक्टर ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 28, 2020

Maidaan Teaser poster: अजय देवगन की 'मैदान' का नया पोस्‍टर रिलीज

Maidaan Teaser poster: अजय देवगन की 'मैदान' का नया पोस्‍टर रिलीज

'तान्हाजी: द अनसंग वॅारियर' ( tanhaji: the unsung warrior ) की सफलता के बाद अब अजय देवगन ( ajay devgn ) ने अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' ( maidaan ) का टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। एक्टर ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें कीचड़ से भरे मैदान में हाफ पैंट्स पहने कुछ प्लेयर्स फुटबॉल के साथ नजर आ रहे हैं।

हालांकि इसमें किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा लेकिन पोस्टर में जो मैसेज छिपा है वह खेल के लिए डेडिकेशन की तरफ इशारा कर रहा है। गौरतलब है कि अजय ने अगस्त 2019 में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की थी।

फुटबॉल कोच की कहानी
फिल्म मैदान भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इयर्स की एक अनकही कहानी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन फिल्म में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में होंगे। फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा जॉय सेनगुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन 'बधाई हो' फेम डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं।

मूवी 27 नवंबर, 2020 को रिलीज होगी।