23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख-सलमान को पछाड़ नंबर-1 बने अक्षय कुमार, जानें किस नंबर पर है आपका फेवरेट स्टार

बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार ने दिसंबर 2022 में मीडिया इनसाइट्स फर्म 'ऑरमैक्स' द्वारा जारी टॉप 10 मेल हिंदी फिल्म स्टार्स की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इनमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से लेकर सलमान खान का नाम शामिल है। यह लिस्ट कंज्यूमर रिसर्चऔर डेटा एनालिटिक्स पर आधारित होती है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 09, 2023

Akshay Kumar Beats ShahRukh Khan, Salman Khan to become most popular male star on Ormax list

Akshay Kumar Beats ShahRukh Khan, Salman Khan to become most popular male star on Ormax list

बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक असफल होने के बावजूद, अक्षय कुमार ने ओरमैक्स की दिसंबर 2022 की लिस्ट में सबसे पॉपुलर बॉलीवुड मेल स्टार्स बनने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन को पछाड़ दिया है। साल 2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन' और 'रामसेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। फिर भी अक्षय ने इस लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं शाहरुख खान और सलमान खान ने क्रमशः नंबर दो और तीन स्थान हासिल किया है। इसके अलावा टॉप 10 की इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का भी नाम सामने आया है।

असफलताओं के बीच नहीं कम हुई अक्षय कुमार की लोकप्रियता
फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद अक्षय सबसे पॉपुलर बॉलीवुड मेल स्टार्स की लिस्ट में नंबर 1 बने हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि उनकी फिल्मों की असफलताओं ने दर्शकों के बीच खिलाड़ी कुमार की लोकप्रियता को प्रभावित नहीं किया है। वहीं, एक्टर की झोली फिल्म 'सेल्फी', 'OMG2', और 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ 2' जैसी बड़ी आगामी रिलीज़ से भरा हुआ है।

दूसरे नंबर पर सलमान खान
ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया की इस लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर मेल हिंदी फिल्म स्टार्स लिस्ट में दूसरा नाम सलमान का है। उनकी 2022 में कोई भी बड़ी फिल्म नहीं आई है। सलमान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेद' और तेलुगू फिल्म 'गॉडफादर' में कैमियो किया है।

तीसरे नंबर पर शाहरुख खान
वहीं, शाहरुख की भी 2022 में कोई फिल्म नहीं आई, लेकिन वो फिर भी तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि शाहरुख ने आर. माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' और 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो किया है।

चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में चौथा नाम ऋतिक रोशन का है। उनकी इस साल 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी, जो कि हिट साबित हुई थी।

पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर
पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर का नाम है। साल 2022 में वो 'शमशेरा' में दिखे, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई। बाद में उनके 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया, जो हिट साबित हुई।

छठे नंबर पर अजय देवगन
छठे पायदान पर अजय देवगन हैं। 2022 में अजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम-2 आई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त तहलका मचाया था।

सातवें नंबर पर रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कब्जा किया है। साल 2022 में उनकी फिल्म 'सर्कस' आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह से पिट गई।

आठवें नंबर पर वरुण धवन
आठवें नंबर पर हैं वरुण धवन। इस साल उनकी फिल्म 'भेड़िया' रिलीज हुई थी जिसने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया था।

नौवें नंबर पर आमिर खान
वहीं, इस लिस्ट में 9वें नंबर पर आमिर खान का नाम है। 2022 में उनको 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो डिजास्टर साबित हुई थी।

दसवें नंबर पर कार्तिक आर्यन
आखिरी नंबर यानि 10वें स्थान पर कार्तिक आर्यन का नाम है। जबकि साल 2022 में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया-2' जैसी हिट फिल्म दी थी। उनकी 'फ्रीडी' भी काफी सुर्खियों में रही थी।

इस आधार पर बनाई जाती है ये लिस्ट
बता दें, ऑरमैक्स की लिस्ट एक्टरों की फिल्मों और विज्ञापन के संदर्भ में उनके ओवरऑल ब्रांड वैल्यू को ध्यान में रख कर बनया जाता है। यह कंज्यूमर रिसर्चऔर डेटा एनालिटिक्स पर भी आधारित होती है।

यह भी पढ़ें: