
Akshay Kumar and Ajay Devgan
नई दिल्ली: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) ने हाल ही में बॉलीवुड में तीस साल पूरे किए हैं। जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला जारी है। तीन दशक पूरे करने के बाद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जो अजय देवगन की तरफ से अपने फैन्स के लिए एक बड़ा मैसेज भी है।
तीस सालों की दोस्ती को किया याद
इसके साथ ही अक्षय कुमार ने भी अजय देवगन (Ajay Devgn) संग दोस्ती के 30 सालों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अक्षय ने अजय के पिता को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि जब बॉलीवुड में दोनों नए थे तो किस तरह एक साथ आगे बढ़ने ती ट्रेनिंग लिया करते थे।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अजय देवगन के साथ 'सूर्यवंशी' के सेट की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों सुपरस्टार्स पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों ही आपस में बातें करते हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस फोटोज में अजय देवगन कुछ फ्रूट्स खाते दिखाई दे रहे हैं और अक्षय उनके कान में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इन दो सुपरस्टार्स की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
अजय वो क्या दिन थे यार
अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- 'मुझे याद है जब हम नए थे, मैं और तू साथ-साथ जूहु बीच पे मार्शल आर्ट्स प्रैक्टिस करते थे, जब तुम्हारे पिता हमें ट्रेन करते थे। अजय वो क्या दिन थे यार और बस ऐसे ही फूल और कांटे को 30 साल हो गए। वक्त गुजर जाता है, दोस्ती हमेशा रहती है।
Updated on:
22 Nov 2021, 8:57 PM IST
Published on:
22 Nov 2021, 8:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.