
Akshay_Kumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जाने माने चरित्र अभिनेता डैनी के लाइफ जीने से तरीके से खासा प्रभावित है। उनकी दिली इच्छा है कि वह भी डैनी की तरह जीए। अक्षय ने कहा यह सच है कि आज सब-कुछ है हमारे पास लेकिन, इसके बावजूद मुझे लगता है कि जिस तरह डैनी अपनी जिंदगी बिताते हैं और बिल्कुल सामान्य जिंदगी जीते हैं। अक्षय ने कहा, 'डैनी ने कभी अपने स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने हमेशा सामान्य और सिम्पल लाइफ जीने के बारे में ही सोचा। उनके पास एक स्मॉल बियर कंपनी है, वह वहीं से पैसे कमाते हैं और फिर साल भर पूरी दुनिया को एक्सप्लोर करते हैं। मेरी भी चाहत है कि कभी मैं भी इसी तरह से जिंदगी जी सकूं!
जब डैनी काम नहीं कर रहे होते हैं, उस वक्त वह स्विमिंग करते हैं, गाना गाते हैं, अपनी फ्ल्यूएट बजाते हैं, दो महीने वह पूरी तरह दूसरी दुनिया में रहते हैं, अकेले! इसके बाद बाकी का समय वह अपने परिवार के साथ बिताते हैं। डैनी बिना स्ट्रेस के अपनी लाइफ जीते हैं और जिंदगी के मजे लेते हैं। यही उनकी खासियत है और उन्हें लगता है कि हर किसी को ऐसी जिदंगी जीनी चाहिए!'
बात करें अक्षय कुमार की प्रोफेशल लाइफ तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के होम प्रोडक्शन में बन रही हैं। यह फिल्म कोयम्बटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगानाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने गांव की महिलाओं को सस्ता सैनिटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं। 'पैडमैन' अगल साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के साथ छोटे परदे पर दस्तक दी है और वे दर्शकों को हंसाने आए नए-नए कॉमेडियंस को ढूंढने का काम कर रहे हैं।
Published on:
25 Nov 2017, 6:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.