4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sunny Deol के घर का लोन चुकाने में अक्षय कुमार ने की 56 करोड़ की मदद? जानें सच

Sunny Deol 56 Crore Loan: एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया कि सनी देओल के बंगले को नीलामी से बचाने के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं। लेकिन सच क्या है जान लीजिए।

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar helped 56 crores to repay the loan of Sunny Deol house

सनी देओल और अक्षय कुमार

Sunny Deol 56 Crore Loan: बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल का जुहू वाला बंगला नीलाम नहीं होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपए वसूलने के लिए सनी देओल के विला को नीलाम करने का नोटिस जारी किया था जिसे एक दिन बाद ही तकनीकी गड़बड़ियों का हवाला देकर वापस से लिया गया है।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा कि अक्षय कुमार ने सनी देओल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। सनी के बंगले को नीलामी से बचाने के लिए अक्षय 56 करोड़ का लोन चुकाने वाले हैं। लेकिन इस रिपोर्ट के वायरल होने के बाद अक्षय कुमार की टीम सामने आई और उन्होंने इस सभी खबरों और दावों को खारिज कर दिया है।

सनी देओल को लोन चुकाने में मदद करेंगे अक्षय!
एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया था कि सनी देओल के बंगले को नीलामी से बचाने के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सनी देओल को लोन चुकाने में मदद करने के लिए अक्षय कुमार 30 से 40 करोड़ रुपयों की मदद करेंगे। लेकिन अब अक्षय कुमार के स्पोक्सपर्सन ने इन सभी खबरों और दावों को गलत बता दिया है।




वहीं बैंक की तरफ से कहा गया था कि सनी देओल ने अपने जुहू वाले बंगले के ऊपर लगभग 56 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसे वो वापस नहीं कर पाए। जिसके बाद बैंक ने नोटिस जारी किया था कि अब उनके बंगले की नीलामी होगी। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही बैंक ने अपना फैसला बदल दिया है और नीलामी पर रोक लगा दी गई है। बंगले का नाम सनी विला है।

बंगले में कौन-कौन सी खास चीजें
सनी देओल का ये बंगला 599.44 वर्ग मीटर में फैला हुआ है जिसमें सनी विला और सनी साउंड्स हैं। इसे भी नीलाम करने की तैयारी थी। सनी साउंड्स देओल की स्वामित्व वाली कंपनी है। इसके लिए सनी देओल ने बैंक से कर्ज लिया था और गारेंटर के तौर पर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र को बनाया था।

सनी देओल के इस बंगले में पार्किंग से लेकर पूल, मूवी थिएटर, हेलीपैड एरिया, गार्डन हैं। इसके अलावा, ऐशो आराम की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह बंगला देखने में काफी लग्जरी है और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।