
लक्ष्मी बॉम्ब
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना बुर्ज खलीफा का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह सॉन्ग रविवार को रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका टीचर शेयर करते हुए लिखा, "साल का पहला और सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग"
अक्षय कुमार द्वारा शेयर किए गए 16 सेकंड के इस टीजर में अक्षय पिंक ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कियारा अपने ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही है। इसी के साथ कुछ सीन में अक्षय और कियारा का रोमांस भी नजर आ रहा है। गाने में बुर्ज खलीफा की झलक भी दिख रही है।
आपको बता दें कि फिल्म की कहानी एक हॉरर कॉमेडी है। जिसमें अक्षय एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके ट्रेलर में बताया गया कि अक्षय लक्ष्मी का अवतार लेते हैं और कहते हैं जिस दिन उनके सामने भूत आएगा वह चूड़ियां पहन लेंगे । इसके बाद उनके साथ अजीबो गरीब घटनाएं होती है और एक दिन वह साड़ी और चूड़ी पहन लेते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
Updated on:
17 Oct 2020 05:53 pm
Published on:
17 Oct 2020 05:53 pm
