9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार धूम 4 में बनेंगे विलेन! आदित्य चोपड़ा हैं अक्की से इंप्रेस

धूम 4 के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार धूम की फ्रेंचाइज के लिए अक्षय कुमार को विलेन का ऑफर अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं
2 min read
Google source verification
e62620a8-afbc-11e9-b3e2-4fdf846f48f5.jpeg

नई दिल्ली | अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। अब अक्षय को लेकर एक और बड़ी फिल्म का नाम सामने आ गया है। सुत्रों के मुताबिक, फिल्म धूम 4 के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है। धूम की फ्रेंचाइज के लिए अक्षय कुमार को विलेन का ऑफर दिया गया है। अक्षय फिल्म 2.0 में विलेन का रोल निभा चुके हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

खबर है कि डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 में विलेन की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हैं। इसीलिए वो अक्षय को धूम 4 में विलेन बनाना चाहते हैं। सोर्सेस की माने तो अक्षय और आदित्य की फिल्म को लेकर मुलाकात भी हो चुकी है। उन्हें कहानी भी सुनाई गई है अब अगर अक्षय को रोल पसंद आ गया तो अक्षय धूम 4 में अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले करेंगे।

हालांकि धूम 4 को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। कुछ जगह ये खबर भी फैली है कि अभी तक धूम 4 पर काम भी नहीं शुरु हुआ है। अभी फिल्म के लिए कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं है। अब क्या सच है क्या झूठ ये तो किसी अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा। कुछ दिनों पहले धूम 4 में शाहरुख खान के काम करने की भी खबर आई थी। लेकिन अगर वाकई में अक्षय कुमार धूम 4 में विलेन बनते हैं तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। अक्षय के पास वैसे भी फिल्मों की कमी नहीं रहती है, वो एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में करते रहते हैं। आजकल वो फिल्म पृथ्वीराज में बिजी हैं। इसके अलावा फिल्म गुड न्यूज, बच्चन पांडे, सूर्यवंशी और लक्ष्मी बॉम्ब भी उनके पास हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग