2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshay Kumar ने पत्नी ट्विंकल से खाई डांट, बुरी तरह हुए ट्रोल, रिहाना भी नहीं बच पाईं

Akshay Kumar Trolled By Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने पति और एक्टर अक्षय कुमार को ट्रोल कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने ऐसा क्या कह दिया है?

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Mar 10, 2024

twikkle_khanna_trolls_akshay_kumar.jpg

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को ये क्या कह दिया

Akshay Kumar Trolled By Twinkle Khanna: एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन (Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding) को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने पति अक्षय कुमार को भी ट्रोल कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर अक्षय कुमार ने ऐसा क्या कर दिया है।


ट्विंकल खन्ना जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में भले ही शामिल न हुई हो, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए वहां की फोटोज और वीडियोज देखी है। जिसे लेकर अब उन्होंने अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने अपने पति और एक्टर अक्षय कुमार के डांस (Akshay Kuamr Dance) पर बोलते हुए कहा कि अक्षय तो ऐसा पंचिंग डांस स्टेप करते हैं और फिर उसे 33 बार फुल एनर्जी के साथ दोहराते हैं। इससे ऐसा लगता है कि जैसे कोई नशे में चूर होकर डांस कर रहा है।

यह भी पढ़ें:
एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी का निधन, ऐसी हालत में मिली डेड बॉडी


ट्विंकल खन्ना ने पॉप सिंगर रिहाना (Pop Singer Rihanna) के परफॉर्मेंस को लेकर भी अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने कहा, "रिहाना को मैंने 66 से 74 करोड़ रुपये लेकर नंगे पैर परफॉर्म करते देखा है। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस नीता अंबानी (Nita Ambani) के परफॉर्मेंस जितनी भव्य और अच्छी नहीं थी।"

यह भी पढ़ें:
नीता अंबानी ने पहना 5,00,00,00,000 रुपये का हार, जीरो गिनते-गिनते घूम जाएगा सिर



अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई, 2024 को होगी। दोनों ने 19 जनवरी, 2023 को सगाई की थी। अनंत और राधिका की सगाई का आयोजन मुंबई में उनके घर एंटीलिया में किया गया था। इस फंक्शन में भी कई सितारे पहुंचे थे।

Story Loader